सभी खबरें

इसलिए Scindia ने छीनी Kamalnath की कुर्सी, और हमें सत्ता में बिठाया, CM Shivraj ने किया खुलासा 

झाबुआ : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार अपने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व की कमलनाथ सरकार पर हमलवार है, सीएम कोई भी मौका हाथों से नहीं जाने दे रहे है, वो हर सभा में कमलनाथ को अड़े हाथों लेते हुए उनपर जमकर निशाना साधा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जोबट विधानसभा उपचुनाव में उदयगढ़ के खट्टाली, कट्ठीवाड़ा और चंद्रशेखर आजाद भाबरा क्षेत्र का दौरा के दौरान झाबुआ के उदयगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भी उन्होंने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। 

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी तो गरीब कल्याण की योजनाएं बंद कर दीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए जो आवास बनाने को कहा, उसमें राज्य का 40 प्रतिशत योगदान देने से मना कर दिया। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनकल्याण के लिए सरकारी खजाने को खोला था और संबल योजना समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की थीं, लेकिन पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने वक्त है बदलाव का नारा देकर इन योजनाओं को ही बंद कर दिया। 

सीएम ने कहा कि कहा कि कांग्रेस तो गरीबों का हक छीनने वाली पार्टी रही है। इसमें दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक वंशवाद का ही बोलबाला है, एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है। दिल्ली में सोनिया और राहुल से कांग्रेस बाहर नहीं आ पा रही है और मध्यप्रदेश में कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उनके बेटे नकुल नाथ सांसद तक ही कांग्रेस सिमटकर रह गई।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि गरीबों को जनकल्याण कारी योजनाओं से वंचित कर गरीबों का हक छीना तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ की कुर्सी ही छीन ली और प्रदेश में विकास करने वाली सरकार को बिठाया। भाजपा की सरकार में आदिवासी अंचल के भी भरपूर विकास होगा।

गौरतलब है कि उपचुनाव से पहले दोनों दलों के बीच वार-पलटवार का दौर चरम पर है, जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलवार है तो वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ उनके आरोपों पर जमकर पलटवार कर रहे हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button