Thappad: फिल्म का पहले दिन का बिजनेस हो सकता है डाउन

बॉलीवुड: कल रिलीज़ होने जा रही तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' बहुत चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म की कहानी एक लड़की पर आधारित है, जो शादी के बाद घरेलु हिंसा के कारण अलग रहने का फैसला करती है। फिल्म को काफी सकारत्मक प्रतिक्रया मिल रहीं है। अब इंतज़ार है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।
अगर फिल्म के पहले दिन के बिज़नेस प्रेडिक्शन की बात करें तो रिलीज़ के पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई शायद नहीं कर पाए। ट्रेड एक्सपर्ट्स (Trade Experts) के अनुसार फिल्म के पहले दिन का कलेक्शंन दो से ढाई करोड़ के बीच का हो सकता है। दूसरी ओर सुपर सिनेमा द्वारा जारी किए गए अनुमानित आंकड़ों के अनुसार पहले दिन का बिज़नेस 1 करोड़ 75 लाख से लेकर 2 करोड़ 25 लाख तक रहेगा।
हालाँकि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को अपने वन वर्ड रिव्यू में 'पावरफुल' बताया है, और इसे चार स्टार दिए हैं। तरण ने फिल्म के बारे में लिखा- “अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर से बहुत स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है। थप्पड़ आपसे बहुत तकलीफदेह सवाल पूछती है, ये अनुभव का अब तक का सबसे शानदार काम है। तापसी ने भी कमाल कर दिया है। यहां तक कि उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कहती है।”
दर्शकों को दिखाने से पहले सेलेब्स के लिए स्क्रीनिंग की गई। जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स ने फिल्म की जमकर तारीफ़ की और अनुभव सिन्हा को फिल्म के लिए बधाई दी।

.jpeg)


