सभी खबरें

दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद तनाव जारी लेकिन अमित शाह करेंगे ओडिशा में CAA का समर्थन

दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद तनाव जारी लेकिन अमित शाह करेंगे ओडिशा में CAA का समर्थन

दिल्ली में भड़की हिंसा का रुप बेहद आक्रामक हो चुका था जिसकी वजह से कई लोगो की रोजी-रोटी तक छीन गई और तो और उनके घर भी जलकर खाक हो गए। अब भी दिल्ली में तनाव जारी है। इसी तनाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भुवनेश्वर में नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा की शुरुआत नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और क़ानून का समर्थन करने वालों के बीच झड़प से हुई थी.साथ ही बीते रविवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो चुकी है. हिंसा के बाद अब हालात भले सामान्य होते नज़र आ रहे हों, लेकिन तनाव अब भी है. बीते पांच दिनों में बहुत से लोगों के घर बर्बाद हो चुके हैं.

बता दें कि गृह मंत्रालय के मुताबिक, अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा में 24वीं ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल मीटिंग (EZC) की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. वही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बैठक के उप-सभापति और आयोजक होंगे. दो दिवसीय दौरे में अमित शाह भुवनेश्नर में सीएए को लेकर जागरूकता रैली को संबोधित करेंगे और बीजेपी की राज्य इकाई के नेताओं से बैठक भी करेंगे.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button