फिर चर्चा में निलंबित स्पेशल DG पुरुषोत्तम शर्मा, पत्नी ने 4 घंटे तक किया घर के बाहर हंगामा, ये है मामला

भोपाल : साल 2020 सितंबर में निलंबित स्पेशल DG पुरुषोत्तम शर्मा चर्चा में आए थे, दरअसल साल 2020 में पुरुषोत्तम शर्मा को पत्नी प्रिया शर्मा ने एक महिला के घर पर बैठे हुए पकड़ा था। इस पर पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया था। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। तब से प्रिया उनसे अलग रह रही हैं।
इसके बाद एक बार फिर पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी प्रिया शर्मा चर्चा में आए है। दरअसल, रविवार को उनकी पत्नी पालतू कुत्ते के इलाज के लिए खर्च मांगने गई थी। इस दौरान करीब 4 घंटे तक पत्नी हंगामा करती रही। बताया जा रहा है कि प्रिया रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर पहुंचीं। वह आवाज लगाकर उनको बुलाने लगी, लेकिन वह बाहर नहीं आए। वह उनसे बातचीत करना चाहती थीं।
वहीं, दूसरी तरफ पुरुषोत्तम शर्मा ने बागसेवनिया थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पत्नी पर घर पहुंचकर हंगामा करने, रास्ता रोकने, पैसे के लिए अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया। इधर, बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे महिला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां प्रिया शर्मा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि, दोपहर करीब 4 बजे के बाद वे चली गईं।
दोनों रहते है अलग
बता दे कि पुरुषोत्तम शर्मा अलकापुरी, बागसेवनिया में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी प्रिया शर्मा से इन दिनों उनसे अलग रह रही हैं। उनके बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।




