सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : पृथ्वीपुर सीट को लेकर हाईअलर्ट पर BJP, नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी ये ज़िम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान हो चूका है, अब मतगणना 2 नवंबर को होनी है, जिसमे ये साफ़ हो जाएगा की कौन बाज़ी मार रहा है। लेकिन मतगणना से पहले प्रदेश भाजपा अलर्ट पर है।

खास तौर पर पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ज्यादा हाईअलर्ट पर है। दरअसल, इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कई शिकायतें की है। इस सीट पर ही दोनों ओर से एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को धमकाने के भी खूब आरोप लगे। अब मतगणना वाले दिन कार्यकर्ताओं को इस सीट के लिए विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है।

इस से पहले भाजपा ने रविवार को चारों सीटों की स्थिति का फीडबैक लिया। चारों सीटों पर हर बूथ और मतगणना केंद्र पर भाजपा ने अपडेट रिपोर्ट्स ली है। अब दो नवंबर को मतगणना के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिमेदारी दी गई है। वहीं, चारों सीटों में मतगणना वाले दिन प्रदेश भाजपा मुयालय पर कंट्रोल रूम पूरे दिन काम करेगा। सभी सीटों के प्रभारियों को हर अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना तक ईवीएम निगरानी और मतगणना के समय ईवीएम संबंधित बारीकियों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button