Breaking: इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
.jpeg)
Breaking: इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली:- दिल्ली में प्रसिद्ध इंडिया गेट पर 50 सालों से जलने वाली अमर जवान ज्योति आज बुझा दी जाएगी. अब इसे राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) पर जलने वाली ज्योति में मिला दिया जाएगा. इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी-अभी ट्वीट कर जानकारी दी है कि इंडिया गेट पर अब सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा है कि 23 जनवरी को पहले होलोग्राम मूर्ति बनाकर स्थापित की जाएगी. जब तक सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति नहीं बन जाती तब तक यह होलोग्राम मूर्ति इंडिया गेट पर स्थापित रहेगी.
https://twitter.com/narendramodi/status/1484421974629978113?t=b_v7rKrsDY_oB7w8oXfVXQ&s=19
विपक्ष ने अमर जवान ज्योति के जगह बदलने पर किया विरोध:-
अमर जवान ज्योति पांच दशकों से लगातार जल रही है. आज इसे एक कार्यक्रम के तहत इंडिया गेट से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जलने वाली ज्योति में विलय कर दिया जाएगा. जिसका कांग्रेस ने जमकर विरोध किया है.




