सभी खबरें

जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, भागती दिखी महिलाएं 

  • जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
  • बवाल के बीच भागती नज़र आई महिलाएं 
  • दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए गए 

छतरपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के छतरपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ मामला छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र का है यहां दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान महिलाओं पर बेरहमी से लाठी बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिलाएं खुद को बचाने इधर-उधर भागती दिख रही है. मारपीट में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कोर्ट में चलने के बाद भी जमीन पर निर्माण शुरू किया 
पीड़ित बबलू यादव का कहना है कि वार्ड नंबर-8 में मेरी जमीन है। इस जमीन पर रैकवार परिवार ने कोर्ट में आपत्ति लगा रखी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार सुबह रैकवार परिवार विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था। जानकारी मिली तो मेरे पिता मौके पर पहुंचे और काम को रोकने कहा तो रैकवार  परिवार के लोग गाली-गलोच करने लगे। जिसके बाद उन्होंने उनको समझाने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी नहीं माने और विवाद करना शुरू कर दिया।

पिता,पत्नी और भतीजे को बेरहमी से पीटा  
पीड़ित ने उनसे बातचीत करने कि कोशिश की लेकिन उन्होंने लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब मेरी पत्नी रामकुंवर यादव, भाभी माया और भतीजा भरत उन्हें बचाने पहुंचे तो उनकी भी बेरहमी से पिटाई की गई। न महिला का लिहाज रखा गया न किसी बुजुर्ग का हमले में पत्नी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बबलू की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button