प्रदेश सरकार का बड़ा फ़ैसला, लिया ये आदेश वापस, लेकिन रखना होगा ध्यान

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ़्तार में कमी आते ही सरकार ने धीरे धीरे उन पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है जो पूर्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाई गई थी।
अब सरकार ने अपना वो आदेश वापस लिया है जो 14 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों से मुलाकात को 31 मार्च 2022 तक प्रतिबंधित किया गया था।

बता दे कि शनिवार शाम को जेल विभाग के अवर सचिव अजय नथानियल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया की वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 12 फरवरी 2022 से जेलों में बंद बंदियों से उनके परिजनों से मुलाकात की अनुमति दी जाती है।
हालांकि, आदेश में ये भी कहा गया है कि मुलाकात के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाये। बता दे कि कोरोना को देखते हुए 14 जनवरी 2022 को जेलों में बंद बंदियों से मुलाकात को 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंधित किया गया था।




