सभी खबरें

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने सीएम शिवराज के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। साथ ही उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उन्होंने अपील की हैं।

उन्होंने बताया इस संक्रमण से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी बार-बार अपील कर रहे हैं संक्रमण को लेकर समाज का प्रत्येक व्यक्ति सतर्क रहें आवश्यक कार्य से ही घर के बाहर निकले, सोशल डिस्टेंस का पालन करें घर से निकलने पर 2 गज की दूरी का अनिवार्य ध्यान रखें अपने आसपास भीड़ जमा न होने दे।

आज नाग पंचमी के अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की मुख्यमंत्री लगातार प्रदेशवासियों की सेवा का कार्य कर रहे थे मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर प्रदेशवासियों की सेवा का कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button