ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP :चुनावी साल में शुरू हुआ हड़ताल का दौर

इंदौर। मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के पास आते ही हड़ताल का दौर भी शुरू हो गया है। एक बार फिर इंदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 दिन की तालाबदी हड़ताल पर चली गईं हैं। सोमवार को इंदौर के कलेक्टर कार्यालय के बाहर 2000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार से संघर्ष करती नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही है। इसी के चलते नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार से पांच दिवसीय तालाबंदी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इंदौर में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरना दिया और मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी कार्यकर्त्ता 19 सूत्रीय मांगों को लेकर वे सरकार से लंबे समय से गुहार लगा रही थी, लेकिन सरकार ने जब उनकी बात नहीं सुनी तो उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अगर 5 दिन के अंदर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो वो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगीं।

 

 

ये है मांग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका प्रतिमाह मानदेय 10 हजार रुपए है, जिसमें उन्हें घर चलाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अब वह अपने बच्चों को भी शिक्षित नहीं बना पा रही है। ऐसे में उनका मानदेय बढ़ाया जाए। अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button