सभी खबरें

श्रीलंका: क्रायसिस के बीच PM महिंदा निष्पक्षे को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

श्रीलंका: क्रायसिस के बीच PM महिंदा निष्पक्षे को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

 

  • श्रीलंका में क्रायसिस
  • प्रधानमंत्री को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा
  • प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

 

श्रीलंका में इन दिनों हालात काफी भयावह हो चुकी हैं. देश में दूध, दवाइयां, पानी, फल, सब्जियां समेत जरूरत की चीजों की किल्लत हो गई है.रोजमर्रा के सामान के दाम आसमान छू रहे हैं. आलम ये है दवा, दूध और पानी का संकट खड़ा हो गया है. इन सबके बीच कल देर रात सियासी उठापटक भी हुए.

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सरकार के सभी मंत्रियों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है।इनमें महिंदा के बेटे और खेल मंत्री नमल राजपक्षे भी शामिल हैं।वहीं पीएम ऑफिस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि फिलहाल महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा नहीं दिया है.

 26 मंत्रियों ने पीएम को इस्तीफा सौंपा है.

   

नमल राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, 'मैंने अपने सभी पोर्टफोलियो से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा सौंप दिया है।मैंने इसकी जानकारी भी दे दी है। मैं अपने लोगों, मतदाताओं और पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा।' उन्होंने सोशल मीडिया ब्लॉक पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी।बता दें कि इस्तीफा सबसे पहले महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने दी.

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने हालांकि कहा कि एक नए मंत्रिमंडल की शपथ ली जाएगी, जिसमें विपक्षी सदस्य होंगे।इन सबसे पहले राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करने वालों 650 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह लोग आर्थिक संकट के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.राजधानी कोलंबो में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और आर्मी तैनात है ताकि माहौल और ना बिगड़े.आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत मदद पहुंचा रहा है श्रीलंका की तरफ से धन्यवाद भी कहा गया है.साथ ही मदद लगातार देने की अपील भी की गई है.श्रीलंका को 40000 टन चावल की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है.श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि अगर भारत मदद नहीं करता तो हम खत्म हो जाते हैं.

श्रीलंका की जनता के बीच परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.. एक कप चाय की चुस्की की कीमत 80 से ₹100 हो चुकी है.

 

 यह परेशानियां कब थमेंगी,फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button