ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंसभी खबरें
श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भागे मालदीव, दिया इस्तीफ़ा, सड़कों पर लोगों का प्रदर्शन

श्रीलंका : बीते लंबे समय से श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालात ये है कि जनता सड़कों पर है और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं है।
इसी बीच आज सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं।
श्रीलंकाई एयरफोर्स मीडिया डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, फर्स्ट लेडी और दो बॉडीगार्ड्स को मालदीव जाने के लिए रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों को लेकर पूरी अनुमति दी गई थी। 13 जुलाई की सुबह उन्हें एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया था।
वहीं, गोटबाया राजपक्षे के ऐसे भाग जाने के बाद लोगों में गुस्सा और भड़क गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं।
इधर, गोटबाया राजपक्षे ने 139 दिनों के कड़े विरोध के बाद अपना इस्तीफा भी दे दिया है। कहा जा रहा है कि आज संसद में उनके इस्तीफे की घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का भी ऐलान होगा।




