NEET-JEE मुद्दे को लेकर सोनिया गांधी ने कही यह बात…
.jpeg)
नई दिल्ली।आयुषी जैन।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते NEET – JEE परीक्षा आयोजन कराने का मुद्दा तूल पकड़े हुए हैं, देशभर में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं टालने के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहा है..
परीक्षाओं को टालने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन किया साथ ही एक ऑनलाइन कैंपेन चलाया कांग्रेसी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर छात्रों का समर्थन किया।
सोनिया गांधी ने वीडियो में कहा छात्रों मुझे आपके लिए दुख होता है क्योंकि आप सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं आप की परीक्षाओं को कब लिया जाना चाहिए यह सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके परिवार के लिए भी काफी जरूरी फैसला आप हमारा भविष्य है हम आप पर निर्भर करते हैं ऐसे में अगर आपके भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला होना चाहिए तो आप से पूछ कर होना चाहिए..
सोनिया गांधी कहती है सरकार को आपसे बात करके ही परीक्षाओं को लेकर कोई भी फैसला करना चाहिए ऐसे में मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह आप से तुरंत बात करें गौरतलब है शुक्रवार से ही कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #speakUpForStudentSaftey कैंपेन चलाया जा रहा है सोनिया गांधी से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी भी छात्रों के समर्थन में आगे आ चुके हैं..




