मृतक सोनिया से जल्द शादी करने वाले थे पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात
.jpeg)
मृतक सोनिया से जल्द शादी करने वाले थे पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार में रहे वन मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र सोनिया ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद उनकी सुसाइड नोट और पूछताछ से एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं. बताते चलें कि उमंग सिंघार बहुत जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे. यह दोनों मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले थे.
शाहपुर स्थित उमंग सिंघार के बंगले में 39 वर्षीय सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी की. हालांकि पुलिस इस स्थिति की तलाश में जुटी हुई है की उमंग सिंघार और सोनिया कब शादी करने वाले थे और उमंग सिंघार की अनुपस्थिति में उसने सुसाइड क्यों की.बताते चलें कि सोनिया करीब 1 महीने से उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित आवास में रह रही थी.
बताया जा रहा है कि महिला अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है कि तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती। महिला ने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
बताया जा रहा है कि 39 वर्षीय सोनिया पहले भी इस बंगले में दो बार आकर रुक चुकी है। वहीं, घटना की खबर लगते ही पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भोपाल पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि मैं इस घटना से स्तब्ध हूं। वह मेरी बहुत अच्छी मित्र थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, मैं हैरान हूं। पुलिस के अनुसार इस बंगले में पूर्व मंत्री का नौकर और उनकी पत्नी गायत्री रहती हैं।
रविवार को सुबह 11 बजे तक वह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोली। उसके बाद पूर्व मंत्री के नौकर और उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। फिर नौकर गणेश ने पूर्व मंत्री को सूचना दी। पूर्व मंत्री ने आवास पर अपने एक परिचित को भेजा। उन्होंने रोशनदान से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी
पूरा मामला :-
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे Umang Singhar के भोपाल (शाहपुरा) वाले बंगले में उनकी महिला मित्र ने फांसी लगाई। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा – आपका गुस्सा बहुत तेज है। मैं आपकी जिंदगी में जगह बनाना चाहती थी।
बताते चलें कि सिंघार धार की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वो पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुनादेवी के भांजे हैं। वह दिग्विजय सिंह के साथ विवाद को लेकर आखिरी बार चर्चा में आए थे।
सुसाइड करने वाली महिला 20-25 दिनों से सिंघार के घर पर रह रही थी। और इससे पहले भी दो बार यहां आ चुकी थी। सिंघार के मुताबिक महिला उनकी बेहद अच्छी दोस्त थी। और उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।




