सभी खबरें

गांधी परिवार खामोश है या बेहोश है? इस मामलें में की गई उच्च स्तरीय जांच की मांग….

मध्यप्रदेश/भोपाल – रविवार रात को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बंगले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा हैं। महिला ने सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही हैं।

इस मामलें के सामने आने के बाद जहां कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया हैं। 

भाजपा नेत्री नेहा बग्गा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उच्च स्तरीय जाँच की माँग की हैं। नेहा बग्गा ने कहा की मेरा प्रदेश के गृहमंत्री जी से आग्रह है इस मामले की जांच उच्चस्तरीय अधिकारियों से करवाये। हम सब कांग्रेस के आचार और विचार से वाकिफ है जिसमे तंदूर हत्या कांड है.. जिसमे भवरी देवी हत्याकांड है … और अब ये।

भाजपा नेत्री नेहा बग्गा ने एक वीडियो जारी कर कहा है उमंग सिँघार के घर से महिला का जो सुसाईड नोट मिला है, उससे स्पष्ट है कि महिला को प्रेम जाल में फसा कर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया था। ऐसा किया नही और वो मर गयी या मार दी गयी?

इस दौरान नेहा बग्गा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। नेहा बग्गा ने कहा की कांग्रेस पार्टी की जो राष्ट्रीय अध्यक्ष है वो स्वयं महिला हैं। सर्वशक्तिमान गांधी परिवार सोनिया जी राहुल जी प्रियंका जी जो बात बात पर ट्वीट करते है वो खामोश है या बेहोश है? सोनिया जी यह मृत महिला जो आपके नेता उमंग सिंघार कर घर पर मिली है ये भी किसी की माँ है बेटी है पत्नी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button