सभी खबरें

कमलनाथ की रणनीति सँभालने भोपाल में रुकेंगे कुछ विधायक, शुभ मुहूर्त में भाजपा में शामिल होंगे सिंधिया,राहु काल के खत्म होने का कर रहे इंतज़ार

भोपाल/नई दिल्ली  :- भाजपा ने कल देर रात अपने 106 विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में शिफ्ट किया जिसके बाद कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को पिंक सिटी में शिफ्ट करने कक फैसला ले लिया।
सीएम हाउस में बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस के विधायकों को पिंक सिटी शिफ्ट किया जाएगा। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है कि भाजपा के विधायकों पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।
वहीं कांग्रेस के कुछ विधायक जयपुर नहीं जा रहे हैं वह भोपाल में ही रुकेंगे। विधायकों ने कहा की पार्टी ने हमें डैमेज कंट्रोल की ज़िम्मेदारी दी है। और हम आलाकमान के निर्देशों का बखूबी पालन करेंगे।
साथ ही साथ यह भी बता दें कि बंगलौर के कई विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं।

शुभ मुहूर्त में शामिल होंगे भाजपा में सिंधिया :-

दिल्ली में शुभ मुहूर्त का इंतज़ार किया जा रहा है। पहले खबर यह आई थी कि सिंधिया दोपहर 12 बजे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पर अब कहा जा रहा है कि सिंधिया और भाजपा राहु काल के खत्म होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि 1:35 पर राहु काल खत्म हो जाएगा। उसके बाद सिंधिया बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button