क्या मध्यप्रदेश के बाद कांग्रेस के हाथों से निकल जाएगा यह प्रदेश !

राजस्थान: मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बाद एक और बड़े राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। आपको बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर मतभेद हैं। बीजेपी की राजस्थान इकाई से जुड़े सूत्रों ने एक नया खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल बीजेपी यह दावा कर रही है कि प्रदेश के 3 दर्जन असंतुष्ट विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
अगर सूत्रों पर भरोसा किया जाए ,तो मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार खतरे में है। आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज हैं। बताया जाता है कि पायलट कांग्रेस के आलाकमान से गहलोत की शिकायत भी कर चुके हैं।डिप्टी सीएम के अलावे उनके पक्ष के सभी विधायक अशोक गहलोत से खफा है।अभी हाल ही में विधानसभा में भी पायलट केंद्र के कई विधायक अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।