सभी खबरें

सूर्य ग्रहण 2020: इस बार सूर्य ग्रहण पर बन रहे विचित्र संयोग, ज्योतिषी बोले, रहें सावधान

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – :  नगर पंडित महासभा के अध्यक्ष आचार्य वासुदेव शास्त्री, महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, आचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार ग्रहण का स्पर्श प्रात: 10.31 बजे होगा।कहा जाता है कि जबलपुर में इस वर्ष सूर्य ग्रहण रविवार को दृश्य होगा। यहा पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव 3 घंटे 33 मिनट रहेगा। ग्रहण रविवार सुबह 10.31 बजे से चालू होगा।अब शास्त्रीओ का कहना है कि ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शनिवार को रात 10.31 बजे से लग जाएगा। ग्रहण का सूतक काल प्रारम्भ होने पर मंदिरों के पट बंद हो जाते है। ग्रहण के मोक्ष के बाद मंदिरों के पट खुलेंगे। मध्य दोपहर 12.18 बजे सूर्य ग्रहण का प्रभाव समाप्त होगा।और ग्रहण का मोक्ष दोपहर 2.04 बजे होगा।

रविवार को 3 घंटे 33 मिनट रहेगा सूर्यग्रहण का प्रभाव – :

आज रात 10.31 बजे से शुरू हो जाएगा ग्रहण का सूतक – :

 

अब इस दौरान धर्म स्थलों के पट बंद रहेंगे। प्रतिमाओं को स्पर्श करना वर्जित रहेगा। ग्रहण और सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।  ग्रहण और  सूतक के समय में खान पान भी वर्जित है, परन्तु बालक, वृद्ध और रोगी के लिए यह ग्रहण एक पहर पहले तक मान्य होगा। ग्रहण काल में पका हुआ भोजन न रखें, न ही खाएं। साथ ही दूध दवाएं या पानी समेत अन्य वस्तु जिनको रखना आवश्यक है, उनमें तुलसी की पत्तियां, कुशा डालकर रखना ग्रहण की नकारात्मकता से बचाने में सहायक होते हैं।

नगर में पंडित सभा की बैठक भी हुई – :

ग्रहण के शुभ अशुभ फल के विचार के लिए नगर पं.सभा की एक बैठक भी हुई। जिसमें पं. रोहित दुबे, आचार्य संजय मिश्रा, आचार्य दिनेश गर्ग, पं. सुशील दुबे, पं.भागवत तिवारी, पं.रामसंकोची गौतम आदि उपस्थित थे। नगर पंडित सभा के अनुसार रविवार को ग्रहण के समय एक साथ छह ग्रह बुध, ब्रहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु वक्री रहेंगे। इन ग्रहों के वक्री रहने के कारण उथलपुथल का योग है।

 इस बार सूर्य ग्रहण पर बन रहे विचित्र संयोग, ज्योतिषी बोले- रहें सावधान – :

अशुभ वाली राशि के जातक नहीं निकलें – :

ज्योतिषाचार्य सचिन देव के अनुसार जिन राशि वालों के लिए ग्रहण अशुभ और मध्यम है वे ग्रहण के दौरान बाहर ना निकलने से बचें। श्री हरि नाम का जाप करें।

इनके लिए होगा शुभ व अशुभ – :

  • : मिथुन, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभफलदायी है।

  • : वृषभ, तुला, कुम्भ, धुन वालों के लिए ग्रहण मध्यम होगा है।

  • : मेष, सिंह, कन्या, मकर वालों के लिए शुभफलदायी होगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button