
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह देखते हुए कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है, हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है।
उद्धव ठाकरे के इस फ़ैसले के बाद शिवसेना के समर्थन से एकनाथ शिंदे गुट के साथ-साथ पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ सुलह समझौते की संभावना पैदा हो गई है।
मुंबई राजनीतिक पर्यवेक्षकों में से एक ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के अपने सहयोगियों से अलग जाकर ठाकरे ने दिखाया है कि वह एमवीए को पूरी तरह से छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुर्मू को समर्थन किये जाने से भविष्य में मेल-मिलाप और के लिए दरवाजे खुले रह सकते है।
हालांकि, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि इस फ़ैसले के बाद मुझे पता है कि राजनीति शुरू होगी, लेकिन इसमें कोई राजनीति नहीं है। इससे पहले भी हमने UPA की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था।