सभी खबरें

लघु उद्योग भारतीय धार की बैठक हुई संपन्न

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – आज दिनांक 28.07.2020 को लघु उद्योग भारती धार की बैठक औद्योगिक क्षेत्र व संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल के उद्योग पर आयोजित की गई। बैठक में नए 4 सदस्य बनाये गए जिसमे आजीवन सदस्य जय महेश उद्योग के प्रतिनिधि के रूप में महेश माहेश्वरी को, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता के साथ Zoom Meeting कर परिचय कराया गया एवं आजीवन सदस्यता Form भराया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आजीवन 5-5 सदस्य बनाने का लक्ष्य अध्यक्ष ने दिया। साथ ही नई औद्योगिक जमीन आवंटन व एम.पी.ई.बी. के लोड बढ़ाने एवं पुरानी औद्योगिक क्षेत्र के विकास, ड्रेनेज लाइन नई डालने एवं विद्युत मेंटेनेंस आदि पर भी चर्चा की गई। संगठन द्वारा प्रयास कर विद्युत भार पांच प्रति यूनिट दर से करने का भी शासन के द्वारा जो निर्णय किया गया व नई औद्योगिक क्षेत्र की जमीन की कार्रवाई भोपाल प्रदेश को उद्योग विभाग द्वारा प्रेषित की गई की जानकारी भी अध्यक्ष ने दी। 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल जैन, धार अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंह राठौड़, सचिव गुंजन जोशी नए सदस्य के रूप में प्रतीक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संजय जी तिवारी आदि संगठन के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button