सभी खबरें

भोपाल में 16 साल की छात्रा ने गलती से सल्फास की गोली खाई, 24 घंटे बाद मौत

  • बच्ची के माता-पिता नहीं है
  • गोलियों को चखकर देखना चाहा, जीभ पर रखते ही गोली अंदर चली गई
  • बच्ची ने मौत से पहले बयान दर्ज कराया 

भोपाल/स्वाति वाणी :-
भोपाल में एक दुखद घटना सामने आई है जहाँ 16 साल की छात्रा ने गलती से सल्फास की गोली खा ली, जिसके 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई| मरने से पहले छात्रा ने बयान दिया की वह घर में चाबी खोज रही थी इसी दौरान उसे एक डिब्बी मिली, उसमें कुछ गोलियां रखी थीं उसने चाची से गोली के बारे में पूछा, लेकिन वह सुन नहीं पाई और वहां से बाहर निकल गईं, उसने गोलियों को चखकर देखना चाहा, जीभ पर रखते ही गोली अंदर चली गई| 

 

बच्ची रातीबड़ में अपने 12 साल के भाई के साथ रहती थी, उसके माता-पिता की एक साल के अंदर मौत हो चुकी है| अब पूरे परिवार में सिर्फ उसका 12 साल का भाई बचा है| 16 साल की छात्रा नंदनी वर्मा 12वीं क्लास में पढ़ती थी| पुलिस ने बताया की बच्ची ने 14 अगस्त को सल्फास खा लिया था, परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था| इलाज के दौरान 15 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई| रात करीब 8 बजे पुलिस को इसकी जानकारी मिली|

रातीबड़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि बच्ची के पिता संजय ने करीब एक साल पहले सुसाइड किया था और करीब पांच महीने पहले उसकी मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है|  उसके बाद नंदनी अपने छोटे भाई कृष के साथ अपने चाचा-ताऊ के पास रह रही थी, लेकिन रक्षाबंधन से पहले ही नंदनी अपने भाई कृष अकेला छोड़ गई| 

टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर नंदनी की मौत से पहले बयान दर्ज किया था| बयान दर्ज होने के बाद बच्ची की तबीयत और खराब हो गई, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| अभी बच्ची के मृत्य के पूर्व दिए बयान के आधार पर जांच चल रही है उन्हें अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा। उन्हें रात को बच्ची की मौत की सूचना मिली|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button