सभी खबरें

सिहोरा : देखें video खुशखबरी कल शुभ मुहूर्त में स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा मंगल टीका

सिहोरा : देखें video खुशखबरी कल शुभ मुहूर्त में स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा मंगल टीका

  • जबलपुर से देर शाम सिहोरा पहुंची कोरोना वैक्सीन 
  • कोवीशील्ड के 230 डोज (23) लगेंगे सिहोरा तहसील के 100 स्वास्थ्य कर्मियों को
  • शनिवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा वैक्सीनेशन के पहले चरण का काम

  देखें video https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=443935523401495&id=111571187006513

द लोकनीति डेस्क सिहोरा

आखिर वह खुशखबरी आ ही गई जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था हां हम बात कर रहे हैं कोरोना के वैक्सीनेशन के पहले चरण का। शनिवार को शुभ मुहूर्त में स्वास्थ्य कर्मियों को मंगल टीका लगाया जाएगा। जबलपुर से कोवीशील्ड वैक्सीन लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला सिहोरा लेकर पहुंचा। वैक्सीनेशन के पहले चरण में सौ स्वास्थ्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन इन लगाई जाएगी। 

पूरे देश में वैक्सीन का पहला चरण शनिवार 16 जनवरी को शुरू होगा। जबलपुर जिले में 7 सेंटर में कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। सिहोरा तहसील में वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन शुक्रवार शाम को जबलपुर से लाई गई जिसे सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। 

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मिले 230 डोज
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक गायकवाड ने बताया कि सिहोरा तहसील मैं वैक्सीनेशन के पहले चरण के लिए स्वास्थ्य स्वास्थ्य कर्मियों का चयन हुआ है। इसके लिए 230 डोज (23 वायल) सिहोरा सेंटर को मिले हैं। 


एक वायल में 10 डोज, 0.5 एमएल लगेगा पहले चरण में
एक वायल में 10 डोज है। 0.5 ML का दो डोज चार सप्ताह के अंतराल पर लगाना होगा। दूसरा डोज लगने के चार सप्ताह के बाद प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। सिहोरा में जन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी उन्हें एसएमएस के द्वारा जानकारी दे दी गई है सुबह 10:30 बजे वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा इसके लिए पहले ही वैक्सीन लगाने वालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button