सिहोरा : देखें video अंबा विहार काॅलोनी के सूने घर में दिनदहाडे चोरों का धावा, नकदी-जेवर सहित चार लाख से अधिक की चोरी

सिहोरा : देखें video अंबा विहार काॅलोनी के सूने घर में दिनदहाडे चोरों का धावा, नकदी-जेवर सहित चार लाख से अधिक की चोरी
सिहोरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में चोरी की दूसरी वारदात
ताला तोडकर आलमारी में रखे 380000 और गहने पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ
रिश्तेदारी में गमी होने पर होने गांव गया था परिवार
देखें video- https://youtu.be/bsbeWffalvA
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
सिहोरा थाना अंतर्गत अंबा विहार काॅलोनी में रिश्तेदारी में गमी होने पर गांव गए पाठक परिवार के सूने घर में गुरूवार दिनदहाडे चोरों ने घावा बोलकर जेवर-नकदी सहित करीब चार लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। परिवार के लोग जब शुक्रवार को घर लौटे तो गेट पर लगा ताला टूटा पडा था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी को लाॅक खुला था और उसमें रखे जेवर और नकदी रूपया गायब था। परिवार के लोगों ने तुरंत चोरी की सूचना सिहोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक अंबा विहार काॅलोनी वार्ड नंबर 7 निवासी राजेंद्र कुमार पाठक (53) के साले की तबियत खराब होने पर बुधवार को पत्नी सविता और छोटा बेटा ओम जुझारी उमरिया चले गए थे। साले की रात में मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। गुरूवार को सुबह 8 बजे के लगभग घर में ताला लगाकर जुझारी उमरिया चला गया। शात 6 बजे घर लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा पडा था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी आलमारी का लाॅकर टूटा था।


380000 हजार और जेवर चुराकर ले गए चोर
राजेंद्र कुमार पाठक के मुताबिक आलमारी के लाकर के अंदर 380000 हजार रूपए के अलावा 11 नग चादी की संतान सातें की चूडियां (कीमत 7000 हजार), एक जोडी चांदी की पायल (कीमत 8000 हजार), एक सोने की लाॅकेट (कीमत 6000 ) रखे थे। पाठक ने बताया कि वे अपने घर के उपरी हिस्से में लेंटर डलवाने वाले थे। इसी के लिए उन्होंने ये रूपए घर में रखे थे।

मौके पर पहुंचा डाॅग स्क्वाड अमला
चोरी की बडी वारदात के बाद जबलपुर से डाॅग स्क्वाड का अमला मौके पर पहुंचा। डाॅग ने घर के अंदर और बाहरी हिस्से में खोजबीन की, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है, जिससे चोरों का पता चल सके।
सप्ताह भर में चोरी की दूसरी वारदात, चोरों का नहीं लगा सुराग
सिहोरा में पिछले एक सप्ताह के अंदर चोरी की यह दूसरी वारदात है। इसके पहले 18 मार्च को सिहोरा तहसील कार्यालय एक साथ सात जगह के ताले टूटे थे। एसडीएम कार्यालय, नायब नजूल तसीलदार कार्यालय, कैंटीन के अलावा सात सर्विस प्रोवाइडर के दुकानों के ताले तोडकर चोर ने पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया था। यहां चोर ने करीब तीन लाख की चोरी को अंजाम दिया था। चोर सीसीटीव्ही कैमरे में तो कैद हुआ, लेकिन पुलिस चोर को पकड नहीं पाई। अम्बा विहार में दिनदहाडे हुई चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज दे डाला।




