ताज़ा खबरेंमेरा देश

आज होगा सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डॉक्टरों को मिले 24 गोलियों के निशान

पंजाब : पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने 28 साल के मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले यानी शनिवार को मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी और दूसरे दिन ही यह घटना हो गई।

वहीं, मूसेवाला का कल 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें बेहद चौकाने वाले खुलसे हुए है। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं।

मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लीवर में गोली लगी है। इसी वजह से मौके पर ही मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं बहुत ज्यादा खून बहना भी मूसेवाला की मौत की वजह बना।

हालांकि, रिपोर्ट को अब तक पुलिस के साथ शेयर नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक बंदूकों से निकली 24 गोलियां मूसेवाला के शरीर के आर-पार हो गई थीं, जबकि एक सिर की हड्डी में जा फंसी थी। हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायर किए थे।

वहीं, आज सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button