सभी खबरें
सीधी :- रेत माफियाओं की हिम्मत बढ़ी, नदी के अंदर बनाया रास्ता

- रेत माफियाओं की बढ़ी हिम्मत
- नदी के अंदर बनाया रास्ता
- गोपद नदी के मुख्य धारा को रोका
सीधी /गरिमा श्रीवास्तव :– एक तरफ जहाँ प्रदेश सरकार माफिया को खत्म करने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ माफिया की हिम्मत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। माफिया इस कदर बेख़ौफ़ होते जा रहा है कि उसने अपने काम को नज़ाम देने के लिए नदी के अंदर तक रास्ता बना लिया है।
सीधी के गोपद नदी के मुख्य धारा को रोक माफियाओं ने नदी के भीतर रास्ता बना लिया।
राजनैतिक संरक्षण होने के चलते रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लम्बे समय से यहाँ पर रेत का अवैध खनन जारी था।
यह नदी नदी के आकर में रह ही नहीं गई है।
एक तरफ कमलनाथ सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश में भिड़ी है तो दूसरी तरफ इन माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण मिल रहे जिसके वजह से आए दिन माफिया बढ़ता ही जा रहा है।




