सभी खबरें

सीधी:- इस गांव में रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण

इस गांव में रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण

सीधी से गौरव सिंह की रिपोर्ट:- इस जिले में 12 मई तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन 12 मई को पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला कि उसके बाद से संक्रमण जारी है। उसमें भी एक गांव ऐसा है जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गढ बनता जा रहा है। जिले का 90 फीसद से भी अधिक कोरोना पॉजिटव इसी गांव कोल्हूडीह के हैं।

बता दें कि जिले में अब तक कुल 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से 10 कोल्हूडीह गांव के ही हैं। जिले का पहला केस भी इसी गांव में पाया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने यहां सघन सर्वे शुरू करा दिया है। लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। संदिग्धों पर खास निगाह है। अब तक संक्रमित पाए गए के सभी संपर्कियों के नमूने एकत्र कर जांच कराने का अभियान छेड़ा गया है। अब तक 346 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा चुका है। इन सभी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अब सबकी निगाह इन नमूनों के रिपोर्ट पर अटकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मिश्र के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए पारिवारिक व अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। कोल्हूडीह गांव में संक्रमण के मद्देनजर सघन सर्वे शुरू कर दिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button