सभी खबरें

1 क्या 1 लाख FIR हो जाए, मुझे किसी का डर नहीं : दिग्विजय सिंह

भोपाल : मध्यप्रदेश बीजेपी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आवेदन देकर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की 58/22 , u/s 153A(1), 295A,465 505(2) धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

अब इस मामलें में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि मुझ पर 1 नहीं एक लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं है। साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ़ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। ट्वीट में मैंने सवाल पूछा है, क्या ये ठीक नहीं। ट्वीटर से फोटो डिलिट के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने डिलीट कर दिया। पूरे देश मे BJP का एजेंडा चल रहा है, मेरे खिलाफ भी चले तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता हैं।

बता दे कि धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद उन्होंने ये बड़ा बयान दिया। 

दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया था। जिसके बाद से प्रदेश में बवाल मच गया। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित सीएम शिवराज ने इसपर कड़ी अप्पति जताई थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने टि्वटर के सीईओ को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के अकाउंट को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की थी।

जिसके बाद देर शाम दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button