सभी खबरें

शिवराज सिंह चौहान कल रात 8 बजे मध्यप्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 31 मई को रात 8 बजे मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे और अनलॉक का प्लान बताएँगे. आपको बता दें कि आज गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन को 1 जून से 30 जून तक बढ़ाया गया. 

 शिवराज सरकार ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में 15 जून तक लॉक डाउन बढ़ाया जाएगा. पूरे देश भर में रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. 

 साथ ही आपको यह भी बता दें कि होटल धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट 8 जून से खोल दिए जाएंगे. लोग एक राज्य से दूसरे राज्य आसानी से जा सकेंगे. साथ ही अब पास बनवाने की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया. 

 इस विषय पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रात 8:00 बजे पूरे प्रदेश वासियों से चर्चा करेंगे. और गाइडलाइन जारी की जाएगी कि इस दौरान क्या चीज है खुली रहेंगी और क्या बंद रहेंगे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button