22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज ट्वीटर पर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं शिवराज, किसान के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार को सुनाई खरी-खरी

मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर लगातार हमलावर हो रहे है शिवराज
कहा चुनाव जीतने के लिए कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था

  • मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर लगातार हमलावर हो रहे है शिवराज
  • कहा चुनाव जीतने के लिए कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे है. किसानो के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है.

गोविन्द सिंह के बेर के पेड़ वाले बयान पर पलटवार करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने केवल चुनाव जीतने के लिए मध्य प्रदेश के किसानो की कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था. किसान अतिवृष्टि से तबाह हो गए हैं और मंत्री ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा कहकर न सिर्फ जनता के साथ धोखाधड़ी व बेईमानी की गयी है. बल्कि उनकी पीठ पर छुरा भी घोंपा है. 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।