खोजें

आज ट्वीटर पर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं शिवराज, किसान के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार को सुनाई खरी-खरी

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर लगातार हमलावर हो रहे है शिवराज कहा चुनाव जीतने के लिए कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था
  • मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर लगातार हमलावर हो रहे है शिवराज
  • कहा चुनाव जीतने के लिए कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे है. किसानो के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है.

गोविन्द सिंह के बेर के पेड़ वाले बयान पर पलटवार करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने केवल चुनाव जीतने के लिए मध्य प्रदेश के किसानो की कर्जमाफी और फसलों पर बोनस देने का झूठा वादा किया था. किसान अतिवृष्टि से तबाह हो गए हैं और मंत्री ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा कहकर न सिर्फ जनता के साथ धोखाधड़ी व बेईमानी की गयी है. बल्कि उनकी पीठ पर छुरा भी घोंपा है. 

Exit mobile version