सभी खबरें

शिवराज सरकार ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मप्र की राजनीति से काटा पत्ता?? कर दिया यहां शिफ्ट…..गरमाई सियासत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश और बिहार के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2021 में होने हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का कार्यकाल 26 मई 2021 को खत्म हो जाएगा। बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। 

यहीं कारण है कि भाजपा के संकट मोचन कहे जाने वाले शिवराज सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों का उन्हें प्रभारी बनाया गया हैं। 

वहीं, पहले से ही एमपी में भाजपा के कद्दावर और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी से लोहा ले रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय बंगाल के प्रभारी हैं। कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब पार्टी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कद को बढ़ते हुए बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी हैं। 

बताते चले की कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से केंद्रीय राजनीति में शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि बीच-बीच में वह एमपी की राजनीति में सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन नरोत्तम मिश्रा को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाए जाने के बाद इस बात की अटकलें तेज़ हो गई है कि शिवराज सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश की राजनीति से दूर करने के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा गया हैं। 

हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा में अच्छी ट्यूनिंग हैं। दोनों शिवराज कैबिनेट में एक-साथ काम भी कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प हो गया है कि इन दोनों की जोड़ी क्या रंग लाती हैं। 

गौरतलब है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पिछले चुनाव 2016 में सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने सिर्फ 3 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button