शिवराज कैबिनेट : इन दिग्गजों के नाम पर मुहर लगना लगभग तय..! बंद कमरे में बनी ये रणनीति

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के विस्तार (Shivraj Cabinet Expansion) को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। दरअसल, बीते दिनों खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने संकेत दिए थे कि 17 मई के बाद वो अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वे लगातार पार्टी हाईकमान (High Command) के संपर्क में हैं। 17 तारीख के बाद इस पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन से चर्चा की जाएगी और उसके बाद विस्तार होगा।
इसी सिलसिले में आज रविवार को संगठन के साथ बैठकों का दौर जारी हैं। आज प्रदेश कार्यालय में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक का दौर चला। आज प्रदेश कार्यालय (BJP State Office) में हुई बैठक में सीएम शिवराज (CM Shivraj), ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (State President BD Sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Organization General Secretary Suhas Bhagat) से चर्चा की।
हालांकि सीएम शिवराज कुछ देर बाद बैठक से उठकर चले गए। इसके बाद सुहास भगत और वीडी के बीच चर्चा होती रही। माना जा रहा है कि दिल्ली (Delhi) में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चर्चा हो सकती है, इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मंत्री पद के लिए नामों पर अंतिम फैसला होने के बाद सूची दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी (Green Signal) मिलने के बाद विस्तार किया जाएगा। अभी विस्तार की तारीख घोषित नहीं की गई हैं।
इन नामों पर मुहर लगना लगभग तय
मिली जानकारी के अनुसार को नाम निकालकर सामने आए है, उस में सिंधिया समर्थकों इमरती देवी, प्रधुम्न सिंह तोमर के अलावा बीजेपी नेता गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, संजय पाठक, अरविंद भदौरिया और जगदीश देवडा जैसे कई नाम लगभग तय मानें जा रहे हैं। हालांकि अभी इस अभी कुछ भी कहना संभव नहीं होगा।

.jpeg)

.jpeg)
