सभी खबरें

Shivpuri :- सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस में पोस्टर वार, कहा मुख्यमंत्री "एक पद एक सिद्धांत" पर चलें

  • शिवपुरी में पोस्टर वॉर
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर

शिवपुरी / गरिमा श्रीवास्तव :- शिवपुरी (Shivpuri) में सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के ज़रिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है एक पद एक सिद्धांत का वादा कमलनाथ निभाए।

कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र ढेढ़िया ने ये पोस्टर लगवाए हैं। यह सभी पोस्टर शिवपुरी के माधव चौक पर लगाए गए हैं। प्रदेश की सियासत अब पोस्टर वॉर में तब्दील हो गई है।
अभी तक सिर्फ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाज़ी चल रही थी पर अब इन बयानबाजी ने पोस्टर की शक्लें ले ली हैं। यह पोस्टर सिंधिया के समर्थन में लगे हैं। पोस्टर में सीएम और सिंधिया दोनों की तसवीरें हैं। कांग्रेस में अलग अलग गुट बनते नज़र आ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने यह पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री को यह याद दिलाने का प्रयास किया है कि कांग्रेस में एक पद एक सिद्धांत के साथ चलने की बात की गई थी पर कमलनाथ उसे भूल रहे हैं।
 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button