BJP पार्षद की शर्मनाक हरकत! बुरी नियत से पकड़ा बहू का हाथ, बोला- पैसे नहीं है तो क्या हुआ और भी है रास्ते

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बयानबाजी के बाद बीजेपी नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जहां एक महिला ने बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई हैं।

महिला का कहना है कि वार्ड 48 से पार्षद अरविंद वर्मा रिश्ते में महिला का जेठ लगता है। वह भोपाल के शाहपुरा निवासी हैं। मेरे पति ने अरविन्द वर्मा के साथ चुनाव में काम किया था, तब से अरविन्द का मेरे घर आना जाना लगा रहता है। 19 फरवरी को रात 10.30 बजे के आस-पास मैं अपने ससुर के घर एस पंचशील नगर से अपनी स्कूटी पर मेरी सहेली के साथ अपने घर आ रही थी। इसी दौरान चित्रगुप्त मंदिर के पास मेरे रिश्ते के जेठ अरविन्द वर्मा मिले, तो सहेली ने अपनी स्कूटी को रोका और मैं स्कूटी से नीचे उतरी अरविन्द वर्मा कार में बैठा था और उसके साथ दो लोग मोहन और नितिन बैठे हुए थे। उसी दौरान अरविन्द वर्मा गाड़ी से उतरा तो मेने उनके पैर छूकर कहा कि भैया मेरे पति के केश का क्या हुआ, तो बोला कि पैसे लगेंगे तो मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, तो अरविन्द वर्मा ने कहा कि पैसे नहीं है तो क्या हुआ और भी रास्ते है। मैं फिर पैर पड़ने के लिए झुकी तो उसने बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ लिया। मेने इसका विरोध लिया तो वह गाली-गलौच करने लगे। अरविन्द वर्मा ने शराब के नशे में मेरा हाथ नहीं छोड़ा तो मैं चिल्लाने लगी, तब सहेली मेरे पास आई तो अरविन्द ने मेरा हाथ छोड़ दिया।

घटना के बाद महिला ने वापस घर पहुंचकर अपने पति को फोन पर पूरी आपबीती बताई। महिला का कहना है की वह घटना वाले दिन डर के कारण उस दिन रिपोर्ट कराने नहीं गई थी। जिसके बाद अब महिला की शिकायत पर बीजेपी पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस जाँच के बाद ही मामले की सच्चाई पता चल पायेगी।

Exit mobile version