
शाहगढ़ से अक्षय रजक की रिपोर्ट – मुर्गी का दाना लेकर आ रहा एक ट्रक क्रमांक टी एस 03 यू सी 1787 जो कि कानपुर से बिजवाड़ा आंध्रप्रदेश से आ रहा था। जिसमे ड्राइवर क्लीजर के साथ अन्य 10 लोग सवार थे। अचानक साठिया घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसमे 3 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 7 लोगो को 108 एवं थाना हीरापुर के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ लाया गया।
वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल होने की वजह से जिला चिकित्सालय छतरपुर रिफर कर दिया गया। इसके 2 लोगो को मामूली चोटे आयी उनका इलाज शाहगढ स्वास्थ केंद्र में चल रहा हैं।