24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

शाहगढ़ – हीरापुर साठिया घाटी में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की घटना स्थल पर मौत

शाहगढ़ - हीरापुर साठिया घाटी में दर्दनाक हादसा, 3 लोगो की घटना स्थल पर मौत

शाहगढ़ से अक्षय रजक की रिपोर्ट – मुर्गी का दाना लेकर आ रहा एक ट्रक क्रमांक टी एस 03 यू सी 1787 जो कि कानपुर से बिजवाड़ा आंध्रप्रदेश से आ रहा था। जिसमे ड्राइवर क्लीजर के साथ अन्य 10 लोग सवार थे। अचानक साठिया घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमे 3 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 7 लोगो को 108 एवं थाना हीरापुर के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ लाया गया।

वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल होने की वजह से जिला चिकित्सालय छतरपुर रिफर कर दिया गया। इसके 2 लोगो को मामूली चोटे आयी उनका इलाज शाहगढ स्वास्थ केंद्र में चल रहा हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।