Delhi Election : शाहीन बाग़ पर अरविन्द केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी , बोले आंदोलन से आमलोगों को हो रही दिक्कत

- 40 मिनट का रास्ता तय करने में लग रहे तीन घंटे
- भारतीय जनता पार्टी शाहीन बाग के मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है
- स्कूल के बच्चों, एम्बुलेंस को जाने में दिक्कत हो रही है
New Delhi, Gautam :- दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं। राजनीतिक (Political) पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है। शाहीन बाग के मुद्दे पर आरोपों प्रत्यारोपों का नया दौर शुरू हो गया है। जहाँ गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह और रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर आप (AAP) को घेरा था वहीँ अब अरविन्द केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
क्या कुछ कहा केजरीवाल ने
शाहीन बाग के मामले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद दुख है , जिस तरह भारतीय जनता पार्टी (BJP) शाहीन बाग के मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है। शाहीन बाग में रास्ता बंद है वहां बहुत लोगों को तकलीफ हो रही है, स्कूल के बच्चों, एम्बुलेंस (Ambulance) को जाने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली सीएम ने कहा कि 40 मिनट का रास्ता तय करने में 3 घण्टे लग रहे हैं।
वहां जारी प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में संविधान के तहत हर व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन उस विरोध प्रदर्शन से आम व्यक्ति को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के अधीन लॉ एंड ऑर्डर (Law and Order) आता है।
गृह मंत्री को घेरा
भाजपा के मंशे पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं की रास्ता खुले। रास्ता खुलेगा भी तो 8 फ़रबरी के बाद। हर दिन प्रेस कांफ्रेंस करने से अच्छा है कि एक दिन शाहीन बाग़ हो आते। उन्होंने रविशंकर प्रसाद पर सवाल दागते हुए कहा कि आखिर वे शाहीन बाग़ क्यों नहीं जाते। भाजपा को हमसे काम करना सीखना चाहिए। काम करना हमें आते है वह सिर्फ गंदी राजनीती कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “मै लिख के देता हुँ यह रास्ता 8 फरबरी के बाद हीं खुलेगा। भाजपा वाले सिर्फ देश की सुरक्षा पर गन्दी राजनीती करना जानते हैं।”