बीजेपी के वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज़, बोले जिन्होंने मुझे चुनाव में हराया, पार्टी उन्हीं लोगों की थपथपा रही है पीठ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में उपचुनाव (By-election) से पहले सियासी उठापठक जारी हैं। उपचुनाव से पहले दल बदलू का खेल भी जारी हैं। इसी बीच बिजेपी के वरिष्ठ नेता दीपक जोशी (deepak joshi) ने एक बार फिर वोही बात दोहराई है जो उन्होंने पूर्व में करी थी।
दरसअल, इन दिनों पार्टी में विवाद का दौर चल रहा हैं। यहीं कारण है कि एक बार फिर बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता दीपक जोशी (deepak joshi) ने दोबारा अपनी बात कहकर पार्टी (party) में हलचल मचा दी है।
सोमवार को एक मीडिया (media) चैनल (channel) से बात करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि जिन्होंने मुझे चुनाव (election) में हराया। हमारी पार्टी उन लोगों के पीठ थपथपा रही है।
उन्होंने कहा कि उनके पास सारे विकल्प खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनको अपने हक़ और जिम्मेदारी के लिए लड़ना होगा।
बता दे कि बीजेपी द्वारा उपचुनाव के लिए बनाई गई अपनी चुनाव संचालन समिति में उन्हें जगह दी गई है। इसके बावजूद जोशी पार्टी के खिलाफ नजर आ रहे हैं।




