सभी खबरें
नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

बिलासपुर – भाजपा (BJP) के लिए आज फिर एक दुःखद खबर सामने आई हैं। ये खबर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से है, जहां भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता सरदार बलिहार सिंह (Sardar Balihar Singh) का दुःखद निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, स्व. बलिहार सिंह का पार्थिक शरीर बिलासपुर (Bilaspur) से रविवार की सुबह चांपा लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के बाद दोपहर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इधर, उनके निधन से छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश (Chhattisgarh and Madhya Pradesh) में शोक की लहर हैं। कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।




