सभी खबरें
BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी में शोक की लहर

आंध्र प्रदेश – देश भर में फैला कोरोना वायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका हैं। आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इसमें शामिल हैं। अब आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता माणिक्याला राव (Manikyala Rao) का शनिवार को कोरोना वायरस महामारी से निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि राव के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। तीन सप्ताह तक संक्रमण से संघर्ष करने के बाद राव का शनिवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया।
इधर, भाजपा नेता के निधन के बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पूरे राजकीय सम्मान के साथ राव का अंतिम संस्कार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जबकि पार्टी के कई दिग्गजों ने भी उनके निधन पर शोक जताया हैं।



.jpeg)
