सभी खबरें

पेट्रोल, डीजल के दाम नही होंगे कम, जानिए क्या है वजह? 

पेट्रोल, डीजल के दाम नही होंगे कम, जानिए क्या है वजह? 

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा-   अगर आप यह सोच रहे है कि पेट्रोल डीजल के दाम कुछ वक्त में कम हो जाएंगे तो शायद आप गलत है। प्रदेश बजट से आस लगाए बैठी जनता को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नही है। सरकार के बजट में इस विषय पर कोई चर्चा नही है। यानी सरकार इस वक़्त ना पेट्रोल के दाम बढा रही है और ना ही घटा रहीं है। शराब पर भी यही स्थिति बनी रहेगी। बताया जा रहा है कि सरकार मई में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर ऐसा कर रही है। 
दरअसल इस बजट में सरकार प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारीयों, चार लाख पेंशनर्स पर फोकस कर रही है। सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2020 का इन्क्रीमेंट जुलाई 2021 के साथ देने की घोषणा बजट में रहेगी । इसमे वित्तीय वर्ष  2021-22 में अधिकतम 25% डीए की व्यवस्था कर दी गई है। यानी नए वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार अगर डीए बढ़ाती है तो राज्य सरकार भी बढ़ा सकती है। 
बजट में गैस पीड़ित विधवा महिला की पेंशन शुरू  होने के आसार है। बजट में मध्य प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा होगी। इसमे 6 केंद्र सरकार की मदद और तीन मध्यप्रदेश खोलेगा। मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, छतरपुर में है। 
2 मार्च को मध्यप्रदेश का बजट आएगा  जिसके साथ ही यह सारी चीज़ें साफ होंगी। हमे इंतेज़ार रहेगा कि इस बजट से आमजन की अपेक्षा पूर्ति हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button