भोपाल : मानस भवन में ब्यूटीशियंस के लिए सेमिनार, ब्यूटी कॉन्टेस्ट अवार्ड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल व टीवी एक्टर अमित सोनी ने की शिरकत

भोपाल : मानस भवन में ब्यूटीशियंस के लिए सेमिनार, ब्यूटी कॉन्टेस्ट अवार्ड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल व टीवी एक्टर अमित सोनी ने की शिरकत

भोपाल/ गत 20 दिसंबर को राजधानी भोपाल के मानस भवन में ब्यूटीशियंस के लिए सेमिनार ब्यूटी कॉन्टेस्ट वह अवार्ड शो रखा गया इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्री अमीषा पटेल व टीवी एक्टर श्री अमित सोनी ने शिरकत की कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गेनाइजर राकेश बठला एवं ममता शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह उनका पहला इवेंट है। अमीषा पटेल व श्री अमित सोनी को सादर धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कार्यक्रम में बिल्कुल समय पर शिरकत की एवं सभी प्रतिभागियों से मिले व सबका सम्मान किया व कोरोना के सभी नियमो का पालन किया। सभी अतिथियों का उन्होंने धन्यवाद दिया कि सभी ने कोरोना के नियमो का संपूर्ण तरीके से पालन किया कार्यक्रम में एक और मुख्य अतिथि कविता पटेल जी जो गुजरात से है उन्हीने शहर व प्रदेश की करीब 50 से ज्यादा ब्यूटीपार्लर का सेमिनार लिया व बेयूटीटिप्स दिए। कार्यक्रम की देखरेख भोपाल की ही कंपनी वर्चुअल विजन पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन द्वारा किया गया। वर्चुअल विज़न के डायरेक्टर अतुल दुबे ने बताया कि कार्यक्रम से शहर का नाम रोशन होगा व फ़िल्म व बॉलीवुड के लोग अगर ज्यादा से ज्यादा अएमगे तो रोज़गार व व्यापार भी बढ़ेगा। अमीषा पटेल ने करीब 100 प्रतिभागियों को अवार्ड दिया एवं ब्यूटीशियंस को ब्यूटीज के कुछ टिप्स दिए इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखरित होते हुए कहा कि कोरोनावायरस को ज्यादा हल्के में ना लें मास का प्रयोग करें वैक्सीन आने तक कोई भी ढिलाई ना रखें। श्री अमित सोनी ने कहा कि कोरोना का इलाज आने तक अपने से 6 गज की दूरी रखें लोगों से वह शासन द्वारा दिये गए नियमों का पालन करे। अमित सोनी ने कहा कि चुकी वह भोपाल से है तो वह हमेशा चाहते है कि भोपाल में कुछ न कुछ अच्छा होता रहे व शहर का नाम आगे बढ़े। आगे भी उनके नए प्रोजेक्ट्स में भोपाल में शूट रखा गया है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राकेश व ममता शर्मा ने सभी का धन्यबाद दिया.





