रायसेन:- कमलनाथ के विरोध में सिंधिया फैंस क्लब की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस।

रायसेन:- कमलनाथ के विरोध में सिंधिया फैंस क्लब की महिला कार्यकर्ताओ ने मौन जुलूस।
रायसेन/अमित दुबे :– पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा इमरती देवी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एक तरफ जहां राजनीति गरमा गई है वही रायसेन जिला मुख्यालय पर आज सिंधिया फैंस क्लब के बैनर तले महिलाओं के द्वारा कमलनाथ जी के डबरा की विधायक एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर मौन जुलूस निकाला गया।

मौन जुलूस की अगुवाई सिंधिया फैंस क्लब की जिला महामंत्री नीलम ठाकुर ने किया। जिसमें कई महिलाएं शामिल हुई नीलम ठाकुर का कहना था कि कमलनाथ जी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं इनके द्वारा इमरती देवी के लिए जो अभद्र भाषा “आइटम” शब्द का प्रयोग किया गया है यह देश की सभी महिलाओं का अपमान है हम सभी महिलाएं मिलकर के कमलनाथ को इसका सबक सिखाएंगे। कमलनाथ को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए और अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे कमलनाथ की ओछी मानसिकता और महिलाओं के प्रति दुर्भावना प्रकट होती है जब यह प्रदेश की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो सत्ता क्या संभालेंगे। आने वाले समय में हम इसका और बड़े स्तर पर विरोध करेंगे। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर के काम कर रही हैं


.jpeg)

