मप्र में खुलेंगे स्कूल, पर अब तक चयनित शिक्षकों की नहीं हो सकी भर्ती, और कितना इंतज़ार?
.jpeg)
मप्र में खुलेंगे स्कूल, पर अब तक चयनित शिक्षकों की नहीं हो सकी भर्ती, और कितना इंतज़ार?
मध्यप्रदेश: प्रदेश सरकार ने 11 – 12वीं के लिए 26 जुलाई से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है ऐसे में स्कूल खोलने की तैयारी जोरों शोरों से चालू है लेकिन अभी तक चयनित शिक्षक 2018 की भर्ती पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं।
चयनित शिक्षकों की मांग है कि स्कूल खोलने से पहले उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 50,000 से ज्यादा पद खाली पड़े थे 2018 में 30594 पदों के लिए परीक्षा कराई गई. फरवरी 2019 में परीक्षा हुई और अक्टूबर 2019 में परिणाम घोषित किए गए। तब से ये शिक्षक अपनी नियुक्ति का इंतज़ार कर रहें है और शिवराज सरकार द्वारा उन्हे सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
बताते चले कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं ने भोपाल में बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद शिवराज सरकार द्वारा उनका पोर्टल अपडेट किया गया था और यह बात कही गई थी कि अप्रैल के पहले सप्ताह से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुआ लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से कोरोना का हवाला देकर वेरिफिकेशन रोक दिया, तब से लगातार चयनित शिक्षक मांग कर रहे हैं कि उनकी भर्ती पूरी की जाए. चयनित शिक्षकों की मांग है कि जुलाई में उनकी भर्ती की जाए। इसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को भी भोपाल में प्रदर्शन किया था।
लेकिन अभी तक सरकार इन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है और नतीजा यह हो रहा है कि नौकरी होते हुए हजारों शिक्षक बेरोजगार हैं अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए छोटे-छोटे काम करने को मजबूर हैं प्राइवेट स्कूल में भी उन्हे ये सोच कर निकाल दे रही है कि आपको सरकार कभी भी बुला सकती है, ऐसे में हालात यह हो गए हैं कि ना तो वे प्राइवेट स्कूल के रह गए और ना ही सरकारी।


.jpeg)
.jpeg)
