सभी खबरें

दिग्गी राजा को लेकर ये क्या बोल गए शिवराज के मंत्री, बना चर्चा का विषय 

मध्यप्रदेश/निवाड़ी : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के BJP में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार वाले बयान को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। उनके इस बयान पर अब मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। 

मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह चुटकुले छोड़ने में माहिर हैं। शायद उन्हें सपना आया होगा। अखबार टेलीविजन और सोशल मीडिया में उन्हें स्थान चाहिए जिसके चलते वह इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। बिना सर पैर की बातें कर कर दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी में फूट डालना चाहते हैं। लेकिन अब इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि दिग्विजय सिंह की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता।

बता दे कि हालही में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश BJP में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उम्मीदवार हैं, जबकि संघ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को CM की कुर्सी देना चाहता हैं। उनके इस बयान पर सत्ताधारी भाजपा जमकर पलटवार कर रहीं हैं। 

गौरतलब है कि दिग्विजय का ये बयान सियासी हलकों में इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि BJP ने हाल ही में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदला हैं। अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान के चलते नया मुख्यमंत्री बनाने की कवायद चल रही हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में BJP के बड़े नेताओं के बीच मुख्यमंत्री बनने की होड़ की तरफ इशारा किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button