द लोकनीति की खबर का असर:- अशासकीय अक्षिका एकेडमी स्कूल ने फर्जी प्रवेश देकर लाखों रुपए का किया आर्थिक घोटाला, जांच में आया सामने

द लोकनीति की खबर का असर:- अशासकीय अक्षिका एकेडमी स्कूल ने फर्जी प्रवेश देकर लाखों रुपए का किया आर्थिक घोटाला, जांच में आया सामने
विदिशा से कमलेश जाटव की रिपोर्ट:– मुख्यालय से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम आनंदपुर के अशासकीय अक्षिका एकेडमी स्कूल आनंदपुर का अजीब और गरीब मामला सामने आया शांति लोक कल्याण युवा मंडल समिति आनंदपुर संचालक मंडल एवं प्रबंध समिति प्रधानाध्यापक अशोक विश्वकर्मा ने रोनक अहिरवार को 2 माह की उम्र में साक्षी जाटव को 1 वर्ष 11 माह की उम्र में और नरोत्तम आदिवासी को 45 वर्ष की उम्र में फर्जी प्रवेश दे दिया गया यह सब प्रतिपूर्ति राशि निकाल कर आर्थिक घोटाला किया कमलेश जाटव ने आरटीआई जानकारी मैं किया खुलासा लल्ली राम जाटव ने फर्जी प्रवेश एवं आर्थिक घोटाले को लेकर आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कलेक्टर विदिशा को शिकायत की आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पत्र क्रमांक 132 दिनांक 16 /11/ 2020 एवं कार्यालय कलेक्टर जिला विदिशा के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा ने सूक्ष्म जांच करने के लिए जांच दल गठित कर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र लटेरी प्रदीप श्रीवास्तव एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी लटेरी हजारी लाल भील को सौंपी जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं हुआ जिसके बाद जांच करने से इनकार भी कर दिया.

विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच वापस कर उल्लेख किया है की प्रकरण में शिकायतकर्ता एवं संस्था स्थानीय होने से जांच में अनेक कठिनाइयां उत्पन्न होने से जांच मूलता वापस कर अन्य समिति गठित करने का अनुरोध किया जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा ने संशोधित आदेश जारी कर जांच दल गठित कर सूक्ष्म जांच करने के निर्देश दिए जांच दल संस्था में पहुंचा फर्जी प्रवेश व आर्थिक घोटाले की जांच की गई मुकेश कुमार खरे ने बताया की आवेदक लल्ली राम जाटव ने आयुक्त भोपाल कलेक्टर विदिशा को शिकायत की थी जिन बिंदुओं पर जांच की गई वह फर्जी प्रवेश पाए गए और आर्थिक घोटाला संस्था द्वारा किया गया है संस्था के प्रधानाध्यापक अशोक विश्वकर्मा ने भी स्वीकार किया है जांच दल में आर पी गुप्ता लक्ष्मण सिंह यादव सम्मिलित है जांच प्रतिवेदन आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कलेक्टर विदिशा को भेज दिया जाएगा कार्रवाई की जाएगी

स्कूल से किया रिकॉर्ड को गायब:-
रौनक अहिरवार वर्तमान में अशासकीय अक्षिका अकैडमी स्कूल आनंदपुर में अध्ययनरत है स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक विश्वकर्मा ने बताया की रौनक अहिरवार का प्रवेश हमारे स्कूल में नहीं है जबकि रोनक अहिरवार को कक्षा एक की अंकसूची संस्था द्वारा जारी कर पालक को दी गई है और अक्षिका अकैडमी स्कूल आनंदपुर ने आरटीई के तहत रोनक अहिरवार की प्रतिपूर्ति राशि निकाली है बिना प्रवेश के राशि का आहरण कैसे हो सकता है संभव ही नहीं है आर्थिक घोटाले को छुपाने का षड्यंत्र रचा गया है





