सतना : इस मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़े किसान, सरकार को चेताया

मध्यप्रदेश/सतना – मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां अलग-अलग इलाके से करीब आधा दर्जन किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए। दरअसल, पावर ग्रिड कंपनी द्वारा किसानों की जमीन पर हाईटेंशन टावर लगाए गए है लेकिन अब तक किसानों को उन जमीनों का मुआवजा नहीं दिया गया हैं। जिसके बाद किसानो में नाराजगी देखी जा रही हैं।
किसानों की मांग है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा वह टावर से नहीं उतरेंगे और यदि किसी भी तरह की जबरदस्ती की गई तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देंगे। बताया जा रहा है कि मेहर, उचेहरा और नागौर के कई किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़े हैं।
किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही साथ कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, किसानों का कहना है कि बिना मुआवजे की उनकी जिंदगी आर्थिक बोझ के तले दब गई है और यदि सरकार दोनों ने मुआवजा नहीं दिया जाता है तो वह टावर से नहीं उतरेंगे।




