सभी खबरें

Sandeep Aur Pinky Faraar Trailer : 20 मार्च को बड़े पर्दे पर दिखेगी अर्जुन और परिणीति की जोड़ी

नई दिल्ली : संदीप और पिंकी फरार के फर्स्ट लुक के बाद फिल्म का ट्रेलर कुछ ही समय पहले रिलीज हो चुका है, ट्रेलर में 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं इससे पहले भी अर्जुन और परिणीति इशकजादे, नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ काम कर चुके हैं. फिल्म में संदीप, परिणीति का नाम है और पिंकी, अर्जुन का नाम है आप भी चौक गए होगें, देखकर यही लग रहा था कि संदीप, अर्जुन और पिंकी परिणीति होंगी।

Image result for sandeep aur pinky faraar
यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित, डार्क कॉमेडी 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को सिनेमाघरों आने के लिए तैयार है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा कमाल करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में दोनों काफी सीरियल और और खुद को क्राइम पार्टनर बता रहे हैं।

“>http://

फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर एक हरियाणवी पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाली एक लड़की बनी हैं। ट्रेलर काफी इंटेस हैं। वहीं ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अवाला पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरन सिंह और संजय मिश्रा और नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं। वहीं जयदीप अहलावत एक बार फिर विलने के किरदार में नज़र आ रहे हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित, डार्क कॉमेडी 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को सिनेमाघरों आने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button