कांग्रेस प्रवक्ता के छोटे से सवाल पर चुप हो गए संबित पात्रा , क्या रहा सवाल जानिए ?
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के बीच एक टीवी डिबेट में जीरो को लेकर जोरदार और दिलचस्प बहस हुई थी। यह डिबेट अब बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर विराल रूप में ले लिया। कांग्रेस नेता काफी दिनों बाद टीवी डिबेट में हिस्सा लिए और मानों आते ही छाया गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने संबित पात्रा को घेरते हुए कहा था कि आप बताएं कि आखिर 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। इस पर दोनों की बीच में काफी बहस होती है फिर संबित पात्रा ने कहा कि आप राहुल गांधी से पूछिए कितने जीरो हैं।
5 ट्रिलियन में कितने ज़ीरो होते है – गौरव वल्लभ
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच एक लाइव डिबेट चल रहा था। यह बहस देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर था जहा देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की देश की जनता से वादा किया था। जब कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आपकी सरकार ने देश की 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही है तो आप बता दीजिये जनता को 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है। संबित पात्रा ने गौरव वल्लभ को गोल – गोल जवाब देते हुए कहा कि आप राहुल गांधी से जा कर पूछ लीजिए।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका पर तीखा तंज
इस बहस का एक छोटा सा वीडियो प्रिंयका वाड्रा गाँधी ने अब ट्वीट शेयर करते हुए सवाल खड़े कर रही थी। जिसमे अब संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन पर हमला बोला है। प्रियंका पर तीखा तंज करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्रियंका गांधी जी मैं राहुल गांधी नहीं हूं, जो 'जीरो' के अलावा कुछ नहीं जानते। न ही मैं रॉबर्ट वाड्रा हूं, जो जीरो को सिर्फ अपने खजाना भरने के लिए जानते हैं।'