22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बड़े आराम से बोल गए नितिन गडकरी, दिल छोटा न करे, बुरा समय है निकल जाएगा 

क्या नितिन गडकरी समझ सकते है उद्योगपतियों के दिल का आलम ?
मंदी के कारण झुंज रहा है देश 
सरकार का सपना अर्थव्यवस्था को बनाएगे 5 ट्रिलियन डॉलर 

  • क्या नितिन गडकरी समझ सकते है उद्योगपतियों के दिल का आलम ?

  • मंदी के कारण झुंज रहा है देश 

  • सरकार का सपना अर्थव्यवस्था को बनाएगे 5 ट्रिलियन डॉलर 

देश इस समय अपने खराब दौर से गुज़र रहा हैं। अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता हैं। देश की GDP निचले स्तर पर हैं। व्यापर बुरी तरह से ठप पड़ा हुआ हैं। लाखों लोग रोज़गार गवा चुके हैं। और हमारे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कहते है बुरा समय है निकल जाएगा। इस बुरे समय का ज़िम्मेदार कौन हैं  नितिन गडकरी जी ये बताए ?

बता दे कि शनिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 65वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से बात की। उद्योगपतियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कभी खुशी होती है, कभी गम होता है। कभी आप सफल होते हैं, कभी असफल। जीवन एक चक्र की तरह हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि उद्योगों के लिए यह समय काफी कठिन है, लेकिन उन्हें दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। यह समय जल्द ही बीत जाएगा। 

किगडकरी ने कहा कि सरकार विकास दर बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है और मुझे लगता है कि हम जल्द ही सबसे तेज इकोनॉमी बन जाएंगे। उन्होंने कहा आज पूरा विश्व इस समस्या से जूझ रहा हैं। इसलिए निराश न हों।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।